हरियाणा : किसान के बेटे का प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद में चयन

25 Oct 2026 18:53:53
पाली गांव निवासी युवा प्रतीक चहल।


-नीति आयोग में सेवाएं देने के बाद अब आर्थिक एवं

नीतिगत मामलों में देंगे योगदान

हिसार, 25 अक्टूबर (हि.स.)। हरियाणा के हिसार जिले के नारनौंद क्षेत्र स्थित पाली गांव के 25 वर्षीय प्रतीक चहल का चयन प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद में प्रशिक्षु के तौर पर हुआ है। किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले प्रतीक की इस उपलब्धि से उनके परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। इस भूमिका में उन्हें देश के आर्थिक और नीतिगत विषयों से जुड़े कार्यों में योगदान देने का अवसर मिलेगा।

प्रतीक चहल ने कम उम्र में ही विभिन्न महत्वपूर्ण

संस्थानों में काम करने का अनुभव हासिल किया है। महज 23 वर्ष की आयु में उन्होंने दिल्ली

पुलिस में काम किया। इसके बाद उन्होंने सीबीआई निदेशक के साथ कार्य किया और फिर नीति

आयोग में सेवाएं दीं। अब प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद से जुड़कर उन्हें देश

के आर्थिक और नीतिगत मामलों से संबंधित कार्यों में योगदान देने का अवसर मिलेगा।

प्रतीक चहल ने दसवीं और बारहवीं कक्षा की पढ़ाई

हिसार स्थित डीपीएस स्कूल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए

की पढ़ाई की और आगे सेंट स्टीफंस कॉलेज से एमबीए की डिग्री हासिल की। शिक्षा के साथ

विभिन्न संस्थानों में काम करने के अनुभव ने उनके करियर को नई दिशा दी है।

किसान पिता और गृहिणी मां के बेटे हैं प्रतीक

प्रतीक चहल के पिता जगबीर सिंह किसान हैं, जबकि

उनकी माता मुकेश देवी गृहिणी हैं। साधारण किसान परिवार से निकलकर राष्ट्रीय स्तर की

महत्वपूर्ण संस्था में चयन हासिल करना उनके परिवार के लिए गर्व का विषय है। प्रतीक

की उपलब्धि से गांव के युवाओं को भी शिक्षा, मेहनत और लगन के बल पर आगे बढ़ने की प्रेरणा

मिलेगी।

प्रधानमंत्री से जुड़े आर्थिक और नीतिगत मामलों

में करेंगे योगदान

प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद देश के

आर्थिक विषयों और नीतिगत मामलों से जुड़े मुद्दों पर प्रधानमंत्री को सलाह देने से

संबंधित कार्य करती है। प्रशिक्षु के तौर पर प्रतीक चहल इस क्षेत्र से जुड़े कार्यों

में योगदान देंगे। दिल्ली पुलिस, सीबीआई और नीति आयोग में काम करने के अनुभव के बाद

यह उनके करियर का एक नया पड़ाव है। पाली गांव के प्रतीक चहल की इस उपलब्धि ने ग्रामीण

क्षेत्र के युवाओं के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनकी सफलता से परिवार,

गांव और आसपास के क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

-----

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Powered By Sangraha 9.0