त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा के लिए तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन के बीच चलेंगी विशेष ट्रेनें

युगवार्ता    26-Oct-2026
Total Views |

नई दिल्ली, 26 अक्टूबर (हि.स.)। त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने तिरुवनंतपुरम नॉर्थ और हजरत निजामुद्दीन जंक्शन के बीच साप्ताहिक त्योहार विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलेगा।

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय के अनुसार ट्रेन संख्या 06073/06074 तिरुवनंतपुरम नॉर्थ-हजरत निजामुद्दीन जंक्शन-तिरुवनंतपुरम नॉर्थ एक्सप्रेस का संचालन निर्धारित तिथियों पर तीन-तीन फेरों में किया जाएगा। ट्रेन संख्या 06073 तिरुवनंतपुरम नॉर्थ से 2 नवंबर से 16 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 06074 हजरत निजामुद्दीन जंक्शन से 5 नवंबर से 19 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को संचालित होगी।

विशेष ट्रेन दोनों दिशाओं में वर्कला, कोल्लम जंक्शन, कायमकुलम जंक्शन, मावेलिक्करा, चेंगन्नूर, तिरुवल्ला, चंगनाशेरी, कोट्टायम, एर्नाकुलम टाउन, अलुवा, त्रिशूर, पालक्काड जंक्शन, पोदानूर जंक्शन, तिरुप्पुर, इरोड जंक्शन, सलेम जंक्शन, जोलारपेट्टई जंक्शन, काटपाडी जंक्शन, रेणिगुंटा जंक्शन, नेल्लोर, ओंगोल, चिराला, विजयवाड़ा जंक्शन, खम्मम, वारंगल, मंचेरियल, सिरपुर कागजनगर, बल्हारशाह, नागपुर जंक्शन, इटारसी जंक्शन, रानी कमलापति, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन, ग्वालियर जंक्शन, आगरा कैंट और मथुरा जंक्शन सहित प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।

रेलवे ने यात्रियों से ट्रेन के समय और अन्य परिचालन संबंधी जानकारी के लिए नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम (एनटीईएस) की वेबसाइट या ऐप देखने अथवा रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क करने की अपील की है।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी

Tags