उत्तर रेलवे में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का शुभारंभ, महाप्रबंधक राजेश कुमार पाण्डेय ने अधिकारियों को दिलाई सत्यनिष्ठा की शपथ

26 Oct 2026 22:40:53

नई दिल्ली, 26 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर रेलवे में सोमवार को नई दिल्ली स्थित बड़ौदा हाउस मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजेश कुमार पाण्डेय ने रेलवे अधिकारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। इस वर्ष सप्ताह की थीम ‘सतर्कता: सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ रखी गई है।

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में सतर्कता आयुक्त प्रवीण वशिष्ठ शामिल हुए। इस दौरान रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश कुमार, उत्तर रेलवे के सतर्कता अधिकारी और विभिन्न विभागों के प्रमुख विभागाध्यक्ष भी उपस्थित रहे।

सतर्कता जागरूकता सप्ताह के पहले दिन उत्तर रेलवे की सांस्कृतिक टीम ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ईमानदारी और सत्यनिष्ठा का संदेश दिया। इसके साथ ही सतर्कता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पोस्टर प्रदर्शनी भी लगाई गई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रवीण वशिष्ठ ने ‘विजिलेंस क्रॉनिकल-2026’ का अनावरण किया। सप्ताह के आयोजन का उद्देश्य सरकारी संस्थानों में ईमानदारी, पारदर्शिता और सत्यनिष्ठा के प्रति जागरूक

ता बढ़ाना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी

Powered By Sangraha 9.0