पूरे दिन उतार-चढ़ाव का सामना करने के बाद सपाट स्तर पर बंद हुआ शेयर बाजार, निवेशकों को 3.33 लाख करोड़ का फायदा

27 Oct 2026 18:17:53
प्रतीकात्मक


नई दिल्ली, 27 अक्टूबर (हि.स.)। निफ्टी और बैंक निफ्टी की मंथली एक्सपायरी के दिन आज घरेलू शेयर बाजार में जबरदस्त खींचतान होती रही। वैल्यू बाइंग और डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स की एक्सपायरी की रस्साकशी के कारण शेयर बाजार में आज दिनभर उतार-चढ़ाव होता रहा। इस उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स दिन के ऊपरी स्तर से 583 अंक से ज्यादा लुढ़क गया। इसी निफ्टी भी ऊपरी स्तर से 190 अंक से ज्यादा टूट गया। हालांकि अंत में हुई खरीदारी के कारण सेंसक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक निचले स्तर से शानदार रिकवरी करने में सफल रहे।

कमजोर ग्लोबल संकेतों की वजह से आज के कारोबार की शुरुआत कमजोरी के साथ लाल निशान में हुई थी। पहले घंटे के कारोबार में ही निचले स्तर पर एक्टिव हुए खरीदारों ने लिवाली का ऐसा जोर बनाया कि बाजार शुरुआती झटके से उबर कर हरे निशान में आज के ऊपरी स्तर पर पहुंच गया। इसके बाद दूसरे सत्र में एक बार फिर बिकवाली का दबाव बन गया, जिससे ये सूचकांक गिरकर आज के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया।

आखिरी एक घंटे के कारोबार में खरीदारों ने एक बार फिर लिवाली का जोर बना दिया, जिसके कारण सेंसेक्स 0.01 प्रतिशत और निफ्टी 0.02 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। पूरे दिन के कारोबार के दौरान ब्रॉडर मार्केट में हुई जोरदार खरीदारी के कारण शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति में आज 3.33 लाख करोड़ रुपये से अधिक का इजाफा दर्ज किया गया।

बीएसई का सेंसेक्स आज 122.37 अंक यानी 0.17 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 73,484.38 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होने के बाद बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से यह सूचकांक 395.99 अंक टूट कर 73,210.76 अंक स्तर तक आ गया। इसके बाद खरीदारों ने मोर्चा संभालते हुए चौतरफा लिवाली शुरू कर दी, जिससे इस सूचकांक की स्थिति में सुधार होने लगा। लगातार हो रही खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स अपनी कमजोरी से उबर कर 156.23 अंक यानी 0.21 प्रतिशत की तेजी के साथ 73,762.987 अंक के स्तर पर आ गया।

हालांकि ये तेजी ज्यादा देर तक टिक नहीं सकी। दिन के दूसरे सत्र में एक बार फिर बिकवाली का दबाव बन गया, जिसके कारण ये सूचकांक एक फिर अपनी पूरी बढ़त गंवा कर दोबारा लाल निशान में गिर गया। बिकवाली के दबाव की वजह से ये सूचकांक दिन के ऊपरी स्तर से 583.57 अंक लुढ़क कर 427.34 अंक यानी 0.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,179.41 अंक के स्तर पर पहुंच गया। कारोबार के आखिरी घंटे में एक बार खरीदारों ने लिवाली का जोर बनाया, जिसके कारण सेंसेक्स दिन के निचले स्तर 419.26 अंक सुधर कर सिर्फ 8.08 अंक यानी 0.01 प्रतिशत की हल्की गिरावट के साथ 73,598.67 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की तरह एनएसई के निफ्टी ने आज 44.40 अंक यानी 0.20 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 22,708.80 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से थोड़ी देर में ही यह सूचकांक 100 अंक लुढ़क कर 22,653.20 अंक के निचले स्तर तक गिर गया। इसके बाद शॉर्ट कवरिंग और वैल्यू बाइंग के दम पर खरीदारों ने दोबारा लिवाली का जोर बनाया, जिससे इस सूचकांक की चाल में लगातार सुधार होने लगा।

खरीदारी के इस तगड़े सपोर्ट से निफ्टी शानदार रिकवरी दिखाते हुए 76.55 अंक यानी 0.34 प्रतिशत की बढ़त के साथ दिन के ऊपरी स्तर 22,829.75 अंक तक पहुंचने में सफल रहा।

हालांकि दिन के दूसरे सत्र में बिकवाली का दबाव बनने ये सूचकांक ऊपरी स्तर से 192.90 अंक फिसल कर 116.35 अंक यानी 0.51 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 22,636.85 अंक के स्तर तक गिर गया। आखिरी समय में खरीदारों ने एक बार फिर लिवाली का जोर बनाया, जिससे निफ्टी दिन के निचले स्तर से 112.90 अंक रिकवर कर सिर्फ 3.45 अंक यानी 0.02 प्रतिशत की फिसलन दर्ज करते हुए 22,749.75 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

आज दिनभर के कारोबार के दौरान आईटी और फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स को छोड़ कर बाकी ज्यादातर सेक्टोरल इंडेक्स मजबूती के साथ हरे निशान में बंद हुए। निफ्टी का बैंक इडेक्स आज 0.72 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ, जबकि निफ्टी के आईटी इंडेक्स ने आज 0.26 प्रतिशत की कमजोरी के साथ आज के कारोबार का अतं किया।

दूसरी ओर, आज फार्मा और ऑटो सेक्टर में सबसे अधिक खरीदारी होती रही, जिसकी वजह से निफ्टी का फार्मा इंडेक्स 1.91 प्रतिशत की बढ़त हासिल करने में सफल रहा। इसी तरह खरीदारी के मजबूत सपोर्ट से निफ्टी का ऑटो इंडेक्स 1.48 प्रतिशत मजबूत हुआ, वहीं निफ्टी का रियल्टी इंडेक्स आज करीब 2 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी का एफएमसीजी इंडेक्स 0.74 प्रतिशत और पीएसयू बैंक इंडेक्स 0.41 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहा।

इसके अलावा ब्रॉडर मार्केट में आज लगातार खरीदारी होते रहने की वजह से जबरदस्त रौनक का माहौल बना रहा। खरीदारी के दमदार सपोर्ट से निफ्टी का मिडकैप 100 इंडेक्स एक प्रतिशत चढ़ कर बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी के स्मॉलकैप इंडेक्स ने 2.69 प्रतिश की जोरदार बढ़त के साथ आज के कारोबार का अंत किया।

आज सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट के बावजूद ब्रॉडर मार्केट में आई तेजी के कारण स्टॉक मार्केट के निवेशकों की संपत्ति में सवा तीन लाख करोड़ रुपये से भी अधिक का इजाफा हो गया। बीएसई में लिस्टेड सभी कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज के कारोबार के बाद बढ़कर 4,59,79,056.94 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। जबकि पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार 26 अक्टूबर को इनका मार्केट कैपिटलाइजेशन 4,56,45,635.93 करोड़ रुपये था। इस तरह निवेशकों को आज के कारोबारी सत्र से करीब 3,33,421.01 करोड़ रुपये का मुनाफा हो गया।

आज दिनभर के कारोबार के दौरान बीएसई में 4547, शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें 2,946 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 1,370 शेयरों में गिरावट का रुख रहा, वहीं 231 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के बंद हुए। एनएसई में आज 3,255 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें से 2,305 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में और 950 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 17 शेयर बढ़त के साथ 12 शेयर गिरावट के साथ और एक शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के बंद हुए। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 20 शेयर हरे निशान में और 30 शेयर लाल निशान में बंद हुए।

आज दिनभर के उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स 6.78 प्रतिशत, भारती एयरटेल 3.20 प्रतिशत, बीएसई लिमिटेड 2.44 प्रतिशत, ट्रेंट 2.42 प्रतिशत और मैक्स हेल्थकेयर 1.20 प्रतिशत की मजबूती के साथ आज के टॉप 5 गेनर्स की सूची में शामिल हुए। दूसरी ओर, बिकवाली के दबाव के चलते एशियन पेंट्स 1.94 प्रतिशत, कोल इंडिया 1.73 प्रतिशत, ग्रासिम 1.67 प्रतिशत, अडानी एंटरप्राइजेज 0.72 प्रतिशत और आईटीसी 0.19 प्रतिशत की कमजोरी के साथ आज के टॉप 5 लूजर्स की सूची में सिमट कर बंद हुए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / योगिता पाठक

Powered By Sangraha 9.0