मणिपुर में उग्रवादी संगठन आरपीएफ/पीएलए का कैडर गिरफ्तार

28 Oct 2026 11:10:53
मणिपुर पुलिस द्वारा जारी की गयी उग्रवादी की तस्वीर।


इंफाल, 28 अक्टूबर (हि.स.)। मणिपुर में उग्रवादियों एवं मादक पदार्थ के विरूद्ध पुलिस एवं केंद्रीय सुरक्षा बलों को संयुक्त अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में इंफाल ईस्ट जिले से एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया गया है।

मणिपुर पुलिस मुख्यालय द्वारा बीती मध्य रात्रि को जारी आधिकारिक बयान में बताया गया है कि मंगलवार को सीडीओ/इंफाल ईस्ट पुलिस और 28वीं असम रायफल्स की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया।

सुरक्षा बलों ने इंफाल ईस्ट के सावोंबुंग खुंजाओ से उग्रवादी संगठन आरपीएफ/पीएलए के एक सक्रिय कैडर, मोइरांगथेम अदिता सिंह उर्फ टोटो (20) को गिरफ्तार किया। वह इंफाल ईस्ट के लमलाई अवांग लीकाई निवासी एम. प्रेमानंदा सिंह का पुत्र बताया गया है।

पुलिस इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई जारी रखे हुए है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय

Powered By Sangraha 9.0