मतपत्र से हुए एमएलसी चुनावों में कांग्रेस का खाता नहीं खुला, मोदी ने कसा तंज

28 Oct 2026 18:17:53
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को भारत मंडपम में आयोजित चिन्मय अमृत महोत्सव वैश्विक सम्मेलन के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए


नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव में कांग्रेस के एक भी सीट नहीं जीतने को लेकर बुधवार को पार्टी पर तंज कसा।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, “चार बड़े राज्यों उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों पर चुनाव हुए। चुनाव मतपत्रों के जरिए कराए गए। अंदाजा लगाइए कि कांग्रेस ने कितनी सीटें जीतीं?”

प्रधानमंत्री की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब विपक्षी दल इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की विश्वसनीयता पर सवाल उठा रहे हैं। मतपत्रों से हुए चुनाव का उल्लेख करते हुए मोदी ने कांग्रेस के प्रदर्शन पर सवाल उठाया।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार

Powered By Sangraha 9.0