
कोच्चि, 28 अक्टूबर (हि.स.)। महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2027 के मिनी-ऑक्शन के बाद पांचों फ्रेंचाइजी ने आगामी सत्र के लिए अपने स्क्वाड पूरे कर लिए हैं। मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने चार खिलाड़ियों को शामिल करते हुए अपनी टीम की स्पिन गेंदबाजी, ऑलराउंड क्षमता और भारतीय बल्लेबाजी विकल्पों को मजबूती दी। मुंबई इंडियंस, यूपी वारियर्स, गुजरात जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स ने भी जरूरत के मुताबिक नए खिलाड़ियों पर दांव लगाया।
आरसीबी ने ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर जेस जोनासेन को 40 लाख रुपये, दक्षिण अफ्रीका की ऑलराउंडर क्लो ट्रायोन को 30 लाख रुपये, भारतीय बल्लेबाज तेजल हसबनिस को 30 लाख रुपये और वृंदा दिनेश को 10 लाख रुपये में खरीदा। टीम ने 13 खिलाड़ियों को पहले ही बरकरार रखा था और 1.15 करोड़ रुपये की शेष राशि के साथ नीलामी में उतरी थी।
आरसीबी के मुख्य कोच मालोलन रंगराजन ने वृंदा को टीम में शामिल करने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि भारत-ए के लिए वृंदा का प्रदर्शन अच्छा रहा है और कर्नाटक की इस खिलाड़ी को टीम में लाना फ्रेंचाइजी के लिए खास है। क्लो ट्रायोन के बारे में उन्होंने कहा कि उनका अनुभव बल्लेबाजी और बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाजी, दोनों में टीम के काम आएगा। एलिस पेरी की वापसी को भी उन्होंने टीम के लिए अहम बताया।
मुंबई इंडियंस ने दिशा कासट, भारती रावल, लतिका इनामदार, अक्षिता भगत, श्वेता सहरावत और सानिका चालके को टीम में शामिल किया। इनमें दिशा, लतिका, भारती और सानिका को 10-10 लाख रुपये, जबकि श्वेता को 20 लाख रुपये में खरीदे जाने की जानकारी दी गई है। मुंबई ने नीलामी में युवा भारतीय प्रतिभाओं पर भरोसा जताया।
यूपी वारियर्स ने सोफी मोलिन्यू, ग्रेस हैरिस, सुषमा वर्मा, स्नेह राणा, सहाना पवार, मनाली दक्षिणी, कैथरीन ब्राइस और आशा शोभना को चुना। इन खिलाड़ियों से टीम को ऑलराउंड क्षमता, विकेटकीपिंग और गेंदबाजी में विकल्प मिलेंगे।
गुजरात जायंट्स ने जी. कमलिनी, ओर्ला प्रेंडरगास्ट और समैरा राघव को अपने साथ जोड़ा। वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने किरण नवगिरे, नजमा खान, कर्स्टी गॉर्डन और उमा काशवी को टीम में शामिल किया। अब सभी फ्रेंचाइजी अपने संयोजन को अंतिम रूप देकर आगामी सत्र की तैयारियों में जुटेंगी।
पांचों टीमों के पूरे स्क्वाडः
1. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी)
स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली आरसीबी ने 13 खिलाड़ियों को बरकरार रखा और चार नए खिलाड़ियों को शामिल किया।
रिटेन प्लेयर्स: स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, नादिन डी क्लर्क, एलिस पेरी, श्रेयंका पाटिल, सयाली सतघरे, ऋचा घोष, प्रत्यूषा कुमार, लॉरेन बेल, अरुंधति रेड्डी, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव और प्रेमा रावत।
नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ी: जेस जोनासेन (40 लाख रुपये), क्लो ट्रायोन (30 लाख रुपये), तेजल हसबनिस (30 लाख रुपये) और वृंदा दिनेश (10 लाख रुपये)।
2. मुंबई इंडियंस
हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई ने छह नए खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा।
रिटेन प्लेयर्स: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), नैट साइवर-ब्रंट, हेली मैथ्यूज, अमनजोत कौर, अमेलिया केर, शबनिम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता, सजना सजीवन, राहिला फिरदौस, निकोला कैरी, वैष्णवी शर्मा और तारा नॉरिस।
नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ी: दिशा कासट (10 लाख रुपये), भारती रावल (10 लाख रुपये), लतिका इनामदार (10 लाख रुपये), अक्षिता भगत, श्वेता सहरावत (20 लाख रुपये) और सानिका चालके (10 लाख रुपये)।
3. यूपी वारियर्स
रिटेन प्लेयर्स: प्रतिका रावल, फीबी लिचफील्ड, मेग लैनिंग, हरलीन देओल, सिमरन शेख, शिप्रा गिरि, दीप्ति शर्मा, शिखा पांडे, क्रांति गौड़ और सोफी एक्लेस्टोन।
नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ी: सोफी मोलिन्यू, ग्रेस हैरिस, सुषमा वर्मा, स्नेह राणा, सहाना पवार, मनाली दक्षिणी, कैथरीन ब्राइस और आशा शोभना।
4. गुजरात जायंट्स
रिटेन प्लेयर्स: यास्तिका भाटिया, बेथ मूनी, भारती फुलमाली, सोफी डिवाइन, किम गार्थ, कनिका आहूजा, जॉर्जिया वेयरहैम, एशले गार्डनर, अनुष्का शर्मा, तानुजा कंवर, रेणुका सिंह ठाकुर, राजेश्वरी गायकवाड़, काश्वी गौतम, जिंतिमणि कलिता और हैप्पी कुमारी।
नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ी: जी. कमलिनी, ओर्ला प्रेंडरगास्ट और समैरा राघव।
5. दिल्ली कैपिटल्स
रिटेन प्लेयर्स: निकी प्रसाद, लॉरा वोल्वार्ट, जेमिमा रोड्रिग्स, दीया यादव, ममता मडिवाला, शेफाली वर्मा, मरिजाने कैप, लूसी हैमिल्टन, सेनाली हेनरी, एनाबेल सदरलैंड, काश्वी कंडिकुप्पा, नंदनी शर्मा, श्री चरणी और मिन्नू मणि।
नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ी: किरण नवगिरे, नजमा खान, कर्स्टी गॉर्डन और उमा काशवी।
----------------------
हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय