होर्मुज जलडमरूमध्य खुलवाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा ब्रिटेन : बर्नहैम

29 Oct 2026 19:42:54
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम (फाइल फोटो)


लंदन, 29 अक्टूबर (हि.स.)। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम ने कहा है कि उनका देश होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने और क्षेत्र में तनाव कम करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ भी चर्चा हुई है।

गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में बर्नहैम ने कहा कि ब्रिटेन की स्थिति को और बिगड़ने से रोकने तथा होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह खोलने के प्रयासों में जुटा है। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों के साथ यह भी सुनिश्चित करना जरूरी है कि ईरान परमाणु क्षमता हासिल न करे।

होर्मुज जलडमरूमध्य वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिहाज से बेहद अहम समुद्री मार्ग है। इसके बाधित होने से अंतरराष्ट्रीय तेल और गैस आपूर्ति तथा वैश्विक बाजारों पर असर पड़ सकता है।

------------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय

Powered By Sangraha 9.0