मप्र के मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से की भेंट, कई अहम विषयों पर हुई चर्चा

29 Oct 2026 19:59:53
केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव को पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव


भोपाल, 29 अक्टूबर (हि.स.) । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।

इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री यादव से कहा कि मध्य प्रदेश प्राकृतिक संपदा, समृद्ध वन संपदा और जैव-विविधता की दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्य है। राज्य में पर्यावरण संरक्षण, वन क्षेत्रों के संवर्धन, वन्य जीवों के संरक्षण तथा सतत विकास को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर प्रदेश में वन क्षेत्रों के संवर्धन और वन्यजीवों के संरक्षण से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत

Powered By Sangraha 9.0