पीएम माेदी, ओम बिरला व राजनाथ ने केन्द्रीय पर्यटन मंत्री को दी जन्मदिन की बधाई

03 Oct 2026 11:43:53
प्रतीकात्मक


नई दिल्ली, 03 अक्टूबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने शनिवार को केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के जन्मदिन अवसर पर उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने साेशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, गजेंद्र सिंह शेखावत को उनके जन्मदिन पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं! भारतीय संस्कृति को लोकप्रिय बनाने और पर्यटन क्षेत्र को आगे बढ़ाने की दिशा में उनके प्रयास सराहनीय हैं। ईश्वर उन्हें लंबी और स्वस्थ आयु प्रदान करे।

ओम बिरला ने कहा कि वह ईश्वर से शेखावत के उत्तम स्वास्थ्य, प्रसन्न और सुदीर्घ जीवन की कामना करते हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने और देश के पर्यटन क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में उनके समर्पित प्रयास सराहनीय हैं। समाज की सेवा में उन्हें लंबी और स्वस्थ आयु प्राप्त हो।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और गौरवशाली विरासत को सहेजने तथा विश्वभर में उसकी प्रतिष्ठा को और बढ़ाने में शेखावत का योगदान सराहनीय है। ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हैं।

केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भी शेखावत के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुखद जीवन की कामना की है।

केन्द्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि शेखावत को उत्तम स्वास्थ्य, सुख और निरंतर सफलता प्रदान करें। आपका जीवन सदैव ऊर्जा, प्रसन्नता और जनसेवा के समर्पण से परिपूर्ण रहे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि इस अवसर पर वह शेखावत के लिए ईश्वर से उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हैं।

केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम से शेखावत के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना करते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी

Powered By Sangraha 9.0