एलओसी पार कर भारतीय क्षेत्र में पहुंची 17 वर्षीय युवती काे भारतीय सेना ने पकड़ी

03 Oct 2026 10:42:53

राजौरी, ०3 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय सेना ने राजौरी जिले के नौशेरा इलाके में लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) पार कर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने वाली पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) की एक 17 वर्षीय युवती को पकड़ा है।

अधिकारियों के अनुसार, सेना की पेट्रोलिंग टीम ने नौशेरा के लाम सेक्टर में एलओसी के पास एक युवती की संदिग्ध गतिविधि देखी। इसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। उसकी पहचान पीओजेके के खुइरेटा निवासी मोहम्मद अजीम की बेटी सामिया अजीम के रूप में हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ के बाद सेना ने युवती को पुलिस के हवाले कर दिया। नौशेरा पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, युवती ने पूछताछ के दौरान दावा किया है कि वह अनजाने में एलओसी पार कर भारतीय क्षेत्र में आ गई थी। मामले की आगे जांच की जा रही है।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Powered By Sangraha 9.0