एशियन खेल 2026 :भारतीय महिला गोल्फ टीम ने रचा इतिहास, टीम स्पर्धा में पहली बार जीता रजत

03 Oct 2026 09:57:53
अदिति अशोक और दीक्षा डागर


आइची-नागोया, 03 अक्टूबर (हि.स.)। भारत की महिला गोल्फ टीम ने एशियाई खेलों में इतिहास रचते हुए पहली बार टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता। प्रणवी उर्स, अदिति अशोक और दीक्षा डागर की भारतीय तिकड़ी ने संयुक्त रूप से 14 अंडर पार का स्कोर हासिल कर रजत पदक अपने नाम किया। इससे पहले प्रणवी ने व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण जीता था। इस तरह आज भारत ने गोल्फ में दो रजत जीते।

चीन ने 22 अंडर पार के कुल स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता। भारत ने 14 अंडर पार के साथ रजत पदक हासिल किया और इस तरह एशियाई खेलों के इतिहास में महिला टीम गोल्फ में भारत को पहला पदक मिला।

प्रणवी उर्स के लिए ये एशियाई खेल खास तौर पर यादगार रहे। उन्होंने व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले स्पर्धा में 15 अंडर पार के स्कोर के साथ ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीता। इसके बाद टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतकर उन्होंने एची-नागोया से दो पदकों के साथ वापसी सुनिश्चित की।

प्रणवी की शानदार व्यक्तिगत प्रदर्शन ने भारतीय टीम को भी मजबूत स्थिति में पहुंचाया। अदिति अशोक और दीक्षा डागर के साथ मिलकर उन्होंने टीम स्पर्धा में भारत को 14 अंडर पार के स्कोर तक पहुंचाया। चीन की टीम 22 अंडर पार के साथ शीर्ष पर रही।

भारत के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि एशियाई खेलों के इतिहास में महिला टीम गोल्फ में यह देश का पहला पदक है। प्रणवी उर्स ने व्यक्तिगत स्वर्ण के साथ इस ऐतिहासिक अभियान को और यादगार बनाया, जबकि अदिति अशोक और दीक्षा डागर ने भी रजत पदक अपने नाम किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील दुबे

Powered By Sangraha 9.0