पीईटी अभ्यर्थियों के लिए लखनऊ से प्रयागराज संगम के बीच चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन

30 Oct 2026 13:51:53

नई दिल्ली, 30 अक्टूबर (हि.स.)। पीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने लखनऊ से प्रयागराज संगम के बीच एकतरफा अनारक्षित परीक्षा विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने शुक्रवार को बताया कि ट्रेन संख्या 04220 लखनऊ-प्रयागराज संगम अनारक्षित परीक्षा स्पेशल 30 अक्टूबर को संचालित की जाएगी। यह ट्रेन लखनऊ से दोपहर 1 बजे रवाना होकर शाम 6 बजे प्रयागराज संगम पहुंचेगी। रास्ते में ट्रेन बछरावां, रायबरेली, अमेठी, मां बेल्हा देवी प्रतापगढ़ और प्रयाग स्टेशन पर रुकेगी।

ट्रेन बछरावां स्टेशन पर दोपहर 1:50 बजे, रायबरेली में 2:20 बजे, अमेठी में 3:35 बजे, मां बेल्हा देवी प्रतापगढ़ में 4:20 बजे और प्रयाग स्टेशन पर शाम 5:30 बजे पहुंचेगी। प्रयागराज संगम पहुंचने का निर्धारित समय शाम 6 बजे है।

रेलवे ने यात्रियों से ट्रेन के संचालन और अन्य जानकारियों के लिए एनटीईएस वेबसाइट या 139 हेल्पलाइन पर संपर्क करने की अपील की है।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी

Powered By Sangraha 9.0