नेपाल की खूबसूरत दुनिया तक पहुंचाने के लिए पर्यटन बोर्ड ने मांगे कंटेंट क्रिएटर्स से आवेदन

31 Oct 2026 10:35:53
नेपाल पर्यटन बोर्ड


काठमांडू, 31 अक्टूबर (हि.स.)। नेपाल पर्यटन बोर्ड ने देश की प्राकृतिक सुंदरता, पर्वतीय पर्यटन स्थलों, संस्कृति और पर्यटन की संभावनाओं को अंतरराष्ट्रीय दर्शकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से ट्रैवल कंटेंट क्रिएटर्स, वीडियोग्राफर्स और फोटोग्राफर्स को एक अभियान से जुड़ने के लिए आमंत्रित किया है।

पर्यटन बोर्ड ने वीडियो, तस्वीरों और अन्य डिजिटल कंटेंट के माध्यम से नेपाल के विविध पर्यटन आकर्षणों को दुनिया के सामने प्रस्तुत करने में रुचि रखने वाले क्रिएटर्स से आवेदन मांगे हैं। इस अभियान के जरिए देश के हिमालयी नजारे, कम चर्चित पर्यटन स्थल, सांस्कृतिक विविधता और पारंपरिक रीति-रिवाजों को उजागर करने का लक्ष्य रखा गया है।

इस पहल का उद्देश्य पर्यटन प्रचार में डिजिटल प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया के इस्तेमाल को बढ़ावा देना भी है। साथ ही, उभरते हुए क्रिएटर्स को नेपाल के पर्यटन आकर्षणों को वैश्विक दर्शकों के सामने प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।

इच्छुक आवेदकों को अपना नाम, पता, संपर्क विवरण और सोशल मीडिया प्रोफाइल या पोर्टफोलियो के लिंक 5 नवंबर, 2026 तक जमा करने होंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

Powered By Sangraha 9.0