
-मुख्यमंत्री भवगंत मान धूरी से लड़ेंगे चुनाव
-जेल में बंद पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को भी बनाया प्रत्याशी
चंडीगढ़, 31 अक्टूबर (हि.स.)। पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज करते हुए शनिवार को 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ में सूची जारी की। इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली में पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठक में उम्मीदवारों की सूची जारी करने पर सहमति बनी थी। सूची में मुख्यमंत्री भगवंत मान और धनशोधन मामले में जेल में बंद पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा समेत कई मौजूदा विधायकों को फिर से उम्मीदवार बनाया गया है।
पंजाब विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल मार्च 2027 में समाप्त हो रहा है। राज्य में इससे पहले विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। पंजाब में कुल 117 विधानसभा सीटें हैं, जिनमें से फिलहाल 94 पर आम आदमी पार्टी के विधायक हैं। पहली सूची में वित्त मंत्री हरपाल चीमा, स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह और स्थानीय निकाय मंत्री हरजोत बैंस के नाम शामिल नहीं होने से राजनीतिक चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
(बटाला से लुधियाना सेंट्रल तक) 21
भगवंत मान द्वारा जारी सूची के अनुसार, बटाला से मोजूदा विधायक अमन सिंह शैरी कलसी, अजनाला से कुलदीप सिंह धालीवाल, अमृतसर साउथ से इंद्रबीर सिंह निज्जर, तरनतारन से हरमीत सिंह संधू, खेमकरण से सरवण सिंह धुन, नकोदर से इंद्रजीत कौर मान, करतारपुर से बलकार सिंह, दसूहा से कर्मबीर सिंह घुम्मन, उड़मुड़ से जसवीर सिंह राजा गिल, होशियारपुर से ब्रह्मशंकर जिंपा, चब्बेवाल से इशांक कुमार चब्बेवाल, गढ़शंकर से जय किशर रोड़ी, बलाचौर से सुश्री संतोष कटारिया, रूपनगर से दिनेश चढ्ढा, साहिबजादा अजीत सिंह नगर से कुलवंत सिंह, फतेहगढ़ साहिब से लखबीर सिंह राय, अमलोह से गुरिंदर सिंह गैरी वडिंग, समराला से जगतार सिंह दयालपुरिया, लुधियाना ईस्ट से दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला, आत्मनगर से कुलवंत सिंह सिद्धू, लुधियाना सेंट्रल से अशोक पराशर पप्पी काे प्रत्याशी बनाया गया है।
लुधियाना वेस्ट से पटियाला तक 20
इसी प्रकार लुधियाना वेस्ट से संजीव अरोड़ा, लुधियाना नार्थ से चौधरी मदन लाल बग्गा, पायल से मनविंदर सिंह ज्ञासपुरा, निहाल सिंह वाला से मनजीत सिंह, बाघा पुराना से अमृतपाल सिंह सुखानंद, मोगा से डॉ.अमनदीप कौर अरोड़ा, धर्मकोट से दविंदर जीत सिंह, जलालाबाद से जगदीप सिंह गोल्डी, फाजिल्का से नरिंदरपाल सिंह सवना, मुक्तसर साहिब से जगदीप सिंह काका बराड़, कोटकपूरा से कुलतार सिंह संधवा, जैतों से अमोलक सिंह,तलवंडी साबो से बलजिंदर कौर, सरदूलगढ़ से गुरप्रीत सिंह बनावाली, भदौड़ से लाभ सिंह उगोके, महलकलां से कुलवंत सिंह पंडोरी, अमरगढ़ से जसवंत सिंह गज्जनमाजरा, धूरी से भगवंत मान, पटियाला से अजीत पाल सिंह कोहली को प्रत्याशी बनाया गया है।
----
हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा