धर्मशाला, 07 अक्टूबर (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) ने बीसीसीआई महिला अंडर-19 (टी-20) एलीट टूर्नामेंट के लिए हिमाचल की टीम घोषित कर दी है। एचपीसीए टीम की कमान धान्य लक्ष्मी को सौंपी गई है। 9 अक्टूबर से शुरू होने वाली इस प्रतियोगिता में हिमाचल की टीम पांच टी-20 मैच खेलेगी।
एचपीसीए के मानद सचिव मनुज शर्मा ने बताया कि टीम में हिमानी शर्मा, दिवेशा समरा, साइना चौहान, स्वरा बंष्टु, अहाना शर्मा, धान्य लक्ष्मी (कप्तान) पल्लवी, अर्चना ठाकुर, कुंजम गिरी, अनाहिता दिग्विजय सिंह, अंशिका सानी, उर्वी शर्मा, स्वास्तिका डी कंवर तथा रिया शर्मा, युक्ति शामिल हैं।
इसके अलावा टीम में तिलक राज मुख्य कोच, सुनील कुमार सहायक कोच, वीणा पांडे एस एंड सी, जान्हवी अरोड़ा फिजियो, संदीप कुमार वीडियो एनालिस्ट, ईश्वर दास साइड आर्म तथा गीता मेहता मैनेजर के रूप में शामिल हैं।
हिमाचल के लीग मैचों का शेड्यूल
टी20 इस प्रतियोगिता में हिमाचल की टीम पांच लीग मैच खेलेगी। पहला मैच 9 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश बनाम ओडिशा, 10 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश बनाम बड़ौदा, 12 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश बनाम तमिलनाडु, 14 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश बनाम झारखंड तथा 16 अक्टूबर को गोवा के साथ हिमाचल की भिड़ंत होगी। सभी मैच बैंगलौर में खेले जाएंगे।
हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया