भारत और लाइबेरिया ने खाड़ी और ब्लैक सी में कमर्शियल जहाजों हुए हमलों की कड़ी निंदा की

08 Oct 2026 22:20:53

नई दिल्ली, 08 अक्टूबर (हि.स.)। भारत और लाइबेरिया ने 'शिपिंग और सीफ़ेयरर्स की सुरक्षा और संरक्षा पर 'ग्रुप ऑफ़ फ्रेंड्स' के सह-अध्यक्ष के तौर पर खाड़ी और उसके आस-पास के इलाकों और ब्लैक सी में पिछले कुछ दिनों में कमर्शियल जहाजों और सीफ़ेयरर्स (समुद्री कर्मियों) पर हुए अस्वीकार्य हमलों की कड़ी निंदा की है।

दोनों देशों ने एक संयुक्त वक्तव में कहा कि समुद्री व्यापार में बाधा डालने वाली और निर्दोष लोगों की जान लेने वाली ये हरकतें बिल्कुल भी जायज नहीं हैं। हम इस क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए ऐसे हमलों को तुरंत रोकने की मांग करते हैं। हम अपनी जान गंवाने वाले सीफ़ेयरर्स के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करते हैं।

उल्लेखनीय है कि भारत और लाइबेरिया ने 25 सितंबर को ‘ग्रुप ऑफ फ्रेंड्स ऑन सेफ्टी एंड सिक्योरिटी ऑफ शिपिंग एंड सेफर्स’ की शुरुआत की थी और वे ऐसे हमलों को दोबारा होने से रोकने और सीफ़ेयरर्स के अधिकारों की रक्षा के लिए बेहतर तालमेल का समर्थन करने को तैयार हैं।

---------------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनूप शर्मा

Powered By Sangraha 9.0