
मुंबई, 8 अक्टूबर (हि.स.)। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार रात पुणे के पैतृक डोंजे गांव स्थित फार्महाउस पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। परिवार, करीबी मित्रों और फिल्म जगत से जुड़े लोगों की मौजूदगी में उन्हें अंतिम विदाई दी गई। पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
अंतिम दर्शन के लिए नाना पाटेकर का पार्थिव शरीर फार्महाउस लाया गया था, जहां बड़ी संख्या में प्रशंसकों और शुभचिंतकों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान माहौल गमगीन रहा। परिवार के सदस्यों और करीबी लोगों ने नम आंखों से अभिनेता को अंतिम विदाई दी।
अंतिम संस्कार की रस्में पूरी होने के बाद उनके बेटे मल्हार पाटेकर ने उन्हें मुखाग्नि दी। इसके साथ ही नाना पाटेकर पंचतत्व में विलीन हो गए। करीब पांच दशक लंबे करियर में उन्होंने हिंदी और मराठी सिनेमा के साथ रंगमंच पर भी अपनी अलग पहचान बनाई। दमदार अभिनय और प्रभावशाली संवाद अदायगी के लिए पहचाने जाने वाले नाना पाटेकर के निधन से फिल्म जगत में शोक की लहर है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे