स्कूल की जर्जर इमारत को लेकर दरभंगा जिला मजिस्ट्रेट को एनएचआरसी का नोटिस

08 Oct 2026 18:21:53

नई दिल्ली, 08 अक्टूबर (हि.स.)। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने बिहार के दरभंगा में एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय की जर्जर छत के मामले में स्वतः संज्ञान लिया है। यहां छत को सहारा देने वाला मुख्य स्तंभ गिरने के बाद उसे बेंचों पर टिका दिया गया है। आयोग ने दरभंगा जिला मजिस्ट्रेट को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक दरभंगा जिले के किरतपुर में एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय की छत को तीन-चार महीने पहले मुख्य स्तंभ के गिरने के बाद भी अस्थायी रूप से लकड़ी की बेंचों, डेस्क और ईंटों के सहारे टिकाया गया है। इससे लगभग 191 छात्रों और विद्यालय के कर्मचारियों की सुरक्षा को खतरा है।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी

Powered By Sangraha 9.0