दिल्ली में 9 और 10 अक्टूबर को बंद रहेंगी सभी शराब की दुकानें, आबकारी विभाग ने जारी किया आदेश

08 Oct 2026 19:19:53
दिल्ली सरकार आबकारी विभाग का जारी सर्कुलर


नई दिल्ली, 08 अक्टूबर (हि.स.)। दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग ने एक सर्कुलर जारी कर दिल्ली में सभी खुदरा शराब की दुकानों को 9 और 10 अक्टूबर को बंद रखने का आदेश दिया है।

सर्कुलर के मुताबिक दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी और मौजूदा हालात को देखते हुए सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियाती कदम के तौर पर 9 और 10 अक्टूबर को दिल्ली में एल6, एल6 और एल6 एफजी, एल8, एल10 और एल8 और ए14 लाइसेंस के तहत चल रही शराब की सभी खुदरा दुकानों को पूरी तरह बंद करने का आदेश दिया।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली में पिछले हफ्ते से लगातार विपक्ष दलों के प्रदर्शनों और 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और अखिल भारतीय छात्र संघ (एआईएसए) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) जैसी मांगों को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान किया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव

Powered By Sangraha 9.0