(लीड) नगांव लोस उपचुनावः भाजपा ने 142224 मतों के अंतर से दर्ज की जीत

09 Oct 2026 23:07:53
असमः नगांव लोकसभा उप चुनाव से विजयी भाजपा उम्मीदवार देवाशीष शर्मा। फाइल फोटो


नगांव (असम), 09 अक्टूबर (हि.स.)। असम की नगांव लोकसभा उपचुनाव में राज्य की सत्ताधारी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भारी मतों के अंतर से जीत दर्ज कर लिया है। चुनाव आयोग की ओर से जारी आधिकारी आंकड़ों के अनुसार भाजपा उम्मीदवार देवाशीष शर्मा ने अपने निकटत्म ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के उम्मीदवार मौलाना बदरुद्दीन अजमल से 142224 मतों के अंतर से दर्ज की जीत दर्ज की है।

भाजपा उम्मीदवार देवाशीष शर्मा को 714349 मत मिले हैं। वहीं, दूसरे स्थान पर रहे एआईयूडीएफ को 572125 मत मिले हैं। वहीं तीसरे स्थान पर रही कांग्रेस उम्मीदवार शिबामोनी बोरा को 129492 वोट मिले हैं। वहीं, नोटा पर 9244 मत दर्ज हुए हैं। इस तरह भाजपा 49.12 प्रतिशत, एआईयूडीएफ को 39.34 प्रतिशत और कांग्रेस को 8.9 प्रतिशत मत मिले हैं।

उल्लेखनीय है कि 2024 में हुए चुनाव में नगांव लोकसभा सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार प्रद्युत बोरदलोई ने जीत हासिल की थी। हालांकि, विधानसभा चुनावों में कांग्रेस से इस्तीफा देकर बोरदलोई ने भाजपा का दामन थाम लिया। उन्होंने दिसपुर विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़कर विधायक चुने गये। जिसके चलते नगांव लोकसभा की सीट खाली हो गयी थी। जिसके चलते उप चुनाव हुआ।

ज्ञात हो कि 6 अक्टूबर को हुए नगांव उपचुनाव में 76.19 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ था। नगांव लोकसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 19,02,009 है। भाजपा, कांग्रेस, एआईयूडीएफ समेत कुल 15 उम्मीदवार चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

नगांव लोकसभा में कुल आठ विधानसभा क्षेत्र हैं। जिसमें से चार विधानसभाएं ऐसी हैं, जहां अल्पसंख्यक मतदाताओं का पूरी तरह से दबदबा है। आश्चर्यजनक रूप से इस बार के चुनाव में भाजपा अल्पसंख्यक बहुल सीटों पर मत पाने के मामले में पहले या दूसरे स्थान पर रही है।

आमतौर पर अल्पसंख्यक बहुल सीटों पर कांग्रेस या एआईयूडीएफ ही पहले या दूसरे स्थान पर रहती हैं। लेकिन पहली बार देखा गया है कि मत पाने के मामले में कांग्रेस खिसककर तीसरे स्थान पर चली गयी है। इस बार के चुनाव परिणाम को लेकर विपक्षी पार्टी कांग्रेस को लेकर जमकर बयानबाजी हो रही है। हाल ही में कांग्रेस खेमे से अलग हुए राइजर दल के विधायक एवं पार्टी अध्यक्ष अखिल गोगोई ने कांग्रेस पार्टी के इस निराशाजनक प्रदर्शन के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई एवं सांसद रकीबुल हुसैन को जिम्मेदार ठहराया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय

Powered By Sangraha 9.0