उपचुनाव में सत्तारूढ़ पार्टियां आगे

09 Oct 2026 15:11:53

नई दिल्ली, 09 अक्टूबर (हि.स.)। तीन राज्यों की पांच विधानसभा सीटों और असम की एक लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे सत्तारुढ़ दलों के पक्ष में जाते नजर आ रहे हैं। असम की नगांव लोकसभा सीट पर देवाशीष शर्मा, एआईयूडीएफ बदरुद्दीन अजमल से 11 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक पुडुचेरी की थट्टनचावडी सीट पर ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस के अशोक आनंद ने जीत दर्ज की है। वहीं, तमिलनाडु की मदुरांतकम सीट पर टीवीके के के. मरागथम कुमारवेल और धारापुरम सीट पर पी. सत्यबामा आगे चल रही हैं। दोनों पहले अन्नाद्रमुक से विधायक थे और इस्तीफा देकर सत्तारुढ़ दल में शामिल हुए थे।

पश्चिम बंगाल की रेजीनगर और नंदीग्राम सीट पर क्रमशः भाजपा के शंकर सरकार और हसिरानी रथ बढ़त बनाए हुए हैं। हसिरानी रथ मुख्यमंत्री शुबेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की मां हैं। चंद्रनाथ रथ की हत्या कर दी गई थी। रेजीनगर मुस्लिम बहुल सीट है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनूप शर्मा

Powered By Sangraha 9.0