गुजरात के कच्छ में ट्रक और बोलेरो के बीच टक्कर में सात मजदूरों की मौत

09 Oct 2026 12:54:53
खावड़ा के पास भारी ट्रक और पिकअप बोलेरो के बीच हुई भीषण टक्कर


- केबिन में फंसे लोग असहनीय दर्द से चीखते रहे

भुज/अहमदाबाद, 09 अक्टूबर (हि.स.)। गुजरात के कच्छ में आज सुबह ट्रक और बोलेरो के बीच टक्कर में सात मज़दूरों की मौत हो गई। बोलेरो गाड़ी में 15 से ज़्यादा मज़दूर सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियाें ने बताया कि केबिन में फंसे लाेग दर्द से कराह रहे थे। वहां आसपास मौजूद लोग यह मंजर देख आवाक थे।

कच्छ जिले में आज मज़दूरों को ले जा रही एक बोलेरो गाड़ी खावड़ा के पास आरई पार्क के रास्ते से गुज़र रही थी। इसी दौरान एक ट्रक ने बोलेरो को ज़ोरदार टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि इस हादसे में सात मज़दूरों की मौत हो गई। बोलेरो में 15 से ज़्यादा मज़दूर सवार थे, जबकि कुछ घायल हाे गए हैं।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। अभी घायलों की संख्या और उनकी हालत के बारे में अभी आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।

हादसे के बाद उन्हें खावड़ा से भुज ले जाया गया। उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इस हादसे से पूरे इलाके में मातम छा गया।

पुलिस जांच पूरी होने के बाद दुर्घटना की आधिकारिक जानकारी और घायलों की हालत के बारे में पता चल सकेगा।-------------------

हिन्दुस्थान समाचार / हर्ष शाह

Powered By Sangraha 9.0