
चंडीगढ़, 01 नवंबर (हि.स.)। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने रविवार को देश के दस राज्यों के स्थापना दिवस पर वहां के निवासियों को बधाई एवं शुभकमानाएं दी हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने रविवार की सुबह सोशल मीडिया एक्स पर अपना स्थापना दिवस मना रहे पंजाब, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, लक्षद्वीप, अंडमान निकोबार एवं पुडुचेरी के निवासियों को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हमारे देश की विविध भाषाएं, समृद्ध परंपराएं और गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत ही भारत की सबसे बड़ी शक्ति हैं। आएगी एकता और विकास के इस भाव को और मजबूत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपना योगदान दें।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा