नववर्ष पर बधाई देने अमित शाह के आवास पहुंचे राज्यपाल और मुख्यमंत्री

10 Nov 2026 14:18:53
अमित शाह के आवास पर नए वर्ष  की बधाई देने वालो का तांता


अहमदाबाद, 10 नवंबर (हि.स.)। गुजरात में नववर्ष विक्रम संवत 2083 की शुरुआत हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ हुई। इस अवसर पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद के थलतेज स्थित अपने आवास पर नववर्ष मनाया। उन्हें शुभकामनाएं और बधाई देने के लिए बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और शुभचिंतक पहुंच रहे हैं।

प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी अमित शाह के आवास पर पहुंचे। दोनों ने केंद्रीय गृह मंत्री शाह और उनके परिवार को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।

इसके पूर्व मुख्यमंत्री पटेल ने गांधीनगर स्थित पंचदेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर नए वर्ष की शुरुआत की। उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि और नागरिकों के स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन की कामना की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / यजुवेंद्र दुबे

Powered By Sangraha 9.0