पन्नू मामले में अमेरिकी कोर्ट के समन पर भारत ने अपनाया कड़ा रुख

युगवार्ता    10-Nov-2026
Total Views |

नई दिल्ली, 10 नवंबर (हि.स.)। भारत ने खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के मामले में अमेरिकी कोर्ट द्वारा समन जारी किए जाने और भारतीय अधिकारियों पर लगे आरोपों पर कड़ा रुख अपनाया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस मामले में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल और खुफिया एजेंसी रॉ के पूर्व प्रमुख सामंत गोयल समेत अन्य अधिकारियों पर लगाए गए आरोपों को मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि हम अपने उच्च अधिकारियों पर किए गए मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण हमलों को खारिज करते हैं।

जायसवाल ने स्पष्ट किया कि भारत में किसी भी न्यायिक दस्तावेज या समन को तामील कराने का एक तय कानूनी रास्ता होता है। यह अनुरोध केवल भारत के अधिकृत केंद्रीय प्राधिकरण, यानी विधि एवं न्याय मंत्रालय के माध्यम से ही भेजा जाना चाहिए।

पन्नू ने न्यूयॉर्क की एक अदालत में भारत सरकार, एनएसए अजीत डोभाल, सामंत गोयल, पूर्व अधिकारी विकास यादव और भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता के खिलाफ सिविल मुकदमा दायर किया था। यह मामला 2023 में पन्नू की कथित हत्या की साजिश के आरोपों से जुड़ा है।-------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनूप शर्मा

Tags