दिवाली पर पटाखों से झुलसने के 197 मामले, सफदरजंग अस्पताल में पहुंचे 206 मरीज

10 Nov 2026 21:02:53
सफदरजंग अस्पताल


नई दिल्ली, 10 नवंबर (हि.स.)। वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज एवं सफदरजंग अस्पताल में दिवाली के दौरान आग से झुलसने के कुल 206 मामले सामने आए हैं।

अस्पताल के अनुसार, 7 से 9 नवंबर 2026 के बीच तीन दिनों में 206 लोग जलने की चोटों के कारण अस्पताल पहुंचे।

अस्पताल के बर्न्स, प्लास्टिक एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जरी विभाग की प्रोफेसर एवं प्रमुख डॉ. सुजाता सरबाही ने बताया कि इस वर्ष भी पिछले सालों की तरह ही झुलसने के मामले सामने आए हैं।

डॉ. सुजाता सरबाही के अनुसार, दिवाली से एक दिन पहले, दिवाली के दिन और उसके अगले दिन यानी तीन दिनों में विभाग में दिवाली से संबंधित जलने की चोटों के 206 मरीज आए। इनमें से 197 मामले पटाखों के कारण हुए, जबकि नौ मरीज तेल के दीयों (दीये) से झुलसे।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष मरीजों की संख्या पिछले वर्षों के समान रही है। दिवाली के दौरान पटाखों से होने वाली दुर्घटनाएं जलने की चोटों का प्रमुख कारण बनी रहीं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी

Powered By Sangraha 9.0