उपराष्ट्रपति बुधवार को तमिलनाडु के तूतीकोरिन का दौरा करेंगे

10 Nov 2026 16:26:53
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन सोमवार को एनडीसी के 66वें पाठ्यक्रम के प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए


नई दिल्ली, 10 नवंबर (हि.स.)। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन 11 नवंबर को तमिलनाडु के तूतीकोरिन का दौरा करेंगे। इस दौरान वह तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक लिमिटेड के 105वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे।

उपराष्ट्रपति सचिवालय की ओर से मंगलवार को जारी जानकारी के अनुसार, राधाकृष्णन अपने दौरे के दौरान वी. ओ. चिदंबरम कॉलेज के प्लेटिनम जुबली समारोह के तहत आयोजित पूर्व छात्र मिलन कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। यह कॉलेज उनका पूर्व शिक्षण संस्थान भी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार

Powered By Sangraha 9.0