अंताला इंडस्ट्रीज ने निवेशकों को दिया करारा झटका, कमजोर लिस्टिंग के बाद लगा लोअर सर्किट

युगवार्ता    11-Nov-2026
Total Views |
प्रतीकात्मक


नई दिल्ली, 11 नवंबर (हि.स.)। पैकेजिंग सेक्टर की कंपनी अंताला इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में जबरदस्त गिरावट के साथ एंट्री करके अपने आईपीओ निवेशकों को जोरदार झटका दिया। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 66 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर इसकी लिस्टिंग 20 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ 52.80 रुपये के स्तर पर हुई।

कमजोर लिस्टिंग के बाद कंपनी के शेयरों की चौतरफा बिकवाली शुरू हो गई, जिसकी वजह से ये शेयर लगातार गिरता चला गया। लगातार हो रही बिकवाली के दबाव के कारण ये शेयर लुढ़क कर 50.16 रुपये के लोअर सर्किट लेवल पर पहुंच गया। इस तरह पहले दिन के कारोबार में कंपनी के आईपीओ निवेशकों को प्रति शेयर 15.84 रुपये यानी 24 प्रतिशत का नुकसान हो गया है। आईपीओ के तहत कंपनी ने लॉट साइज 2,000 शेयरों का तय किया था। इस तरह कंपनी के आईपीओ निवेशकों को आज इस शेयर की वजह से प्रति लॉट 31,680 रुपये तक की चपत लग गई।

इस कंपनी का 22.98 करोड़ रुपये का आईपीओ 29 अक्टूबर से 5 नवंबर के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था, जिसके कारण ये ओवरऑल 12.79 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इनमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (क्यूआईबी) के लिए रिजर्व पोर्शन 66.72 गुना (एक्स एंकर) सब्सक्राइब हुआ था। इसी तरह नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (एनआईआई) के लिए रिजर्व पोर्शन में 49.94 गुना सब्सक्रिप्शन आया था। इसके अलावा रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व पोर्शन 5.22 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

इस आईपीओ के तहत 10 रुपये फेस वैल्यू वाले कुल 34.82 लाख नए शेयर जारी किए गए हैं। इस आईपीओ में नए शेयरों की बिक्री से जुटाई गई रकम में से 10.68 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कंपनी अपनी वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने के लिए करेगी। इसके अलावा 5.89 करोड़ रुपये का उपयोग नई मशीनरी की खरीद और कैपिटल एक्सपेंडिचर की जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जाएगा। इसके बाद बची शेष राशि सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए उपयोग की जाएगी।

अंताला इंडस्ट्रीज लिमिटेड की वित्तीय स्थिति की बात करें, तो सेबी के पास जमा किए गए रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (आरएचपी) में दी गई जानकारी के अनुसार कंपनी की वित्तीय सेहत में पिछले वित्त वर्षों के दौरान शानदार सुधार हुआ है। वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी को 89 लाख रुपये का शुद्ध लाभ (प्रॉफिट आफ्टर टैक्स) हुआ था, जो वित्त वर्ष 2024-25 में बढ़ कर 1.82 करोड़ रुपये हो गया और अगले वित्त वर्ष 2025-26 में 133 प्रतिशत की भारी बढ़त के साथ 4.24 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। मौजूदा वित्त वर्ष 2026-27 की छमाही यानी 30 सितंबर तक कंपनी को 4.19 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हो चुका था।

इस दौरान कंपनी की राजस्व प्राप्ति में भी लगातार भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई। वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी को 12.59 करोड़ रुपये का कुल राजस्व (टोटल इनकम) प्राप्त हुआ था, जो वित्त वर्ष 2024-25 में बढ़ कर 31.98 करोड़ रुपये हो गया और अगले वित्त वर्ष 2025-26 में 49 प्रतिशत की शानदार बढ़त के साथ 47.53 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। मौजूदा वित्त वर्ष 2026-27 की छमाही यानी 30 सितंबर तक कंपनी को 30.20 करोड़ रुपये का कुल राजस्व प्राप्त हो चुका था।

इस अवधि में कंपनी के विस्तार के साथ उस पर लदे कर्ज के बोझ में भी उतार-चढ़ाव होता रहा। वित्त वर्ष 2023-24 के अंत में कंपनी पर कुल 36 लाख रुपये का कर्ज था, जो वित्त वर्ष 2024-25 में बढ़ कर 3.85 करोड़ रुपये हो गया और अगले वित्त वर्ष 2025-26 में और बढ़ कर 4.19 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि, मौजूदा वित्त वर्ष 2026-27 की छमाही यानी 30 सितंबर तक कंपनी का कर्ज घट कर 1.75 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

कंपनी की कुल संपत्ति (टोटल एसेट्स) में भी इस दौरान मजबूती बनी रही। वित्त वर्ष 2023-24 के अंत में कंपनी की कुल संपत्ति 5.97 करोड़ रुपये के स्तर पर थी, जो वित्त वर्ष 2024-25 में बढ़ कर 25.47 करोड़ रुपये हो गई और वित्त वर्ष 2025-26 में और बढ़त के साथ 28.41 करोड़ रुपये हो गई। मौजूदा वित्त वर्ष 2026-27 की छमाही के अंत यानी 30 सितंबर तक कंपनी की कुल संपत्ति 34.88 करोड़ रुपये दर्ज की गई।

रिजर्व और सरप्लस की बात करें, तो कंपनी ने इस मोर्चे पर भी लगातार मजबूती हासिल की है। वित्त वर्ष 2024-25 के अंत में कंपनी का रिजर्व और सरप्लस 3.02 करोड़ रुपये के स्तर पर था, जो अगले वित्त वर्ष 2025-26 के अंत में बढ़ कर 8.79 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। मौजूदा वित्त वर्ष 2026-27 की छमाही यानी 30 सितंबर तक यह और बढ़ कर 13.49 करोड़ रुपये हो चुका था।

इस अवधि में कंपनी के नेटवर्थ में भी लगातार बड़ा इजाफा दर्ज किया गया। वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी का नेटवर्थ 3.54 करोड़ रुपये के स्तर पर था, जो वित्त वर्ष 2024-25 में बढ़ कर 12.19 करोड़ रुपये हो गया और वित्त वर्ष 2025-26 में बढ़ कर 17.03 करोड़ रुपये हो गया। मौजूदा वित्त वर्ष 2026-27 की छमाही के अंत यानी 30 सितंबर तक कंपनी का नेटवर्थ 22.17 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

इसी तरह कंपनी का ईबीआईटीडीए (अर्निंग बिफोर इंट्रेस्ट, टैक्सेज, डिप्रेशिएशंस एंड एमॉर्टाइजेशन) वित्त वर्ष 2023-24 में 1.36 करोड़ रुपये के स्तर पर था, जो वित्त वर्ष 2024-25 में बढ़ कर 2.82 करोड़ रुपये हो गया और वित्त वर्ष 2025-26 में और बढ़ कर 6.15 करोड़ रुपये हो गया। मौजूदा वित्त वर्ष 2026-27 की छमाही के अंत यानी 30 सितंबर तक कंपनी का ईबीआईटीडीए 5.76 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

यह कंपनी इंडस्ट्रियल और कमर्शियल पैकेजिंग उत्पादों जैसे बीओपीपी बैग, बीओपीपी प्रिंटिंग रोल्स, पीपी वुवेन बैग और वुवेन लैमिनेशन रोल्स के निर्माण, प्रोसेसिंग और प्रिंटिंग का काम करती है। इसके उत्पादों का उपयोग मुख्य रूप से फूड प्रोसेसिंग, फर्टिलाइज़र्स, केमिकल्स, सीमेंट और बीज उद्योगों में किया जाता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / योगिता पाठक

Tags