कुलगाम में सीआरपीएफ पेट्रोलिंग पार्टी पर गोलीबारी, दो जवान घायल

11 Nov 2026 15:44:53

कुलगाम, 11 नवंबर (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर एक चेकपॉइंट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों पर अज्ञात मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने गोलीबारी की, जिसमें दो सीआरपीएफ जवान घायल हो गए।

सीआरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि घटना दोपहर करीब 2:15 बजे घटी, जब हमलावरों ने सीआरपीएफ जवानों पर गोलीबारी की और मौके से फरार हो गए। घायल जवानों को इलाज के लिए अनंतनाग जिले के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बारे में और जानकारी की प्रतीक्षा है।

--------------------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Powered By Sangraha 9.0