उपराष्ट्रपति शुक्रवार को आंध्र प्रदेश का दौरा करेंगे

12 Nov 2026 19:21:53
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन (फाइल फोटो)


नई दिल्ली, 12 नवंबर (हि.स.)।उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम का दौरा करेंगे।

उपराष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार इस दौरान उपराष्ट्रपति भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के 31वें पार्टनरशिप समिट के समापन सत्र को संबोधित करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी

Powered By Sangraha 9.0