देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.49 अरब डॉलर बढ़कर 719.547 अरब डॉलर पर पहुंचा

13 Nov 2026 19:07:53
विदेशी मुद्रा भंडार के लोगो का प्रतीकात्मक चित्र


नई दिल्ली, 13 नवंबर (हि.स.)। अर्थव्यवस्था के र्मोचे पर अच्छी खबर है। देश के विदेशी मुद्रा भंडार में छह नवंबर को समाप्त हफ्ते में 2.49 अरब डॉलर की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। भारत का कुल विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 719.547 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। सोने के भंडार में भी बढ़ोतरी हुई है।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया कि इससे पिछले हफ्ते विदेशी मुद्रा भंडार 2.691 अरब डॉलर घटकर 717.056 अरब डॉलर रहा था। आंकड़ों के अनुसार छह नवंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का प्रमुख घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 23.2 करोड़ डॉलर बढ़कर 591.35 अरब डॉलर हो गया। आरबीआई ने कहा कि इस दौरान स्वर्ण भंडार का मूल्य भी 2.205 अरब डॉलर की वृद्धि के साथ 104.796 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।

आंकड़ों के मुताबिक विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) भी 5.2 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.61 अरब डॉलर हो गया। आरबीआई के अनुसार अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में भारत की आरक्षित स्थिति 10 लाख डॉलर बढ़कर 4.79 अरब डॉलर हो गया।

उल्लेखनीय है कि 4 सितंबर को समाप्त हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार अब तक के उच्चतम स्तर 785.71 अरब डॉलर पर पहुंच गया था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Powered By Sangraha 9.0