19 वीं सब-जूनियर नेशनल रोलबॉल चैंपियनशिप-2026 के लिए रोलबॉल खिलाड़ी अभिनंदन का चयन

13 Nov 2026 21:59:53
मुरादाबाद जनपद के होनहार रोलबॉल खिलाड़ी अभिनंदन।


मुरादाबाद, 13 नवम्बर (हि.स.)। मुरादाबाद जनपद के होनहार रोलबॉल खिलाड़ी अभिनंदन का चयन 19 वीं सब-जूनियर नेशनल रोलबॉल चैंपियनशिप 2026 के लिए उत्तर प्रदेश की बालक टीम में हुआ है। इस उपलब्धि से मुरादाबाद के खेल जगत में खुशी की लहर है।

रोलबॉल एसोसिएशन की जिला सचिव रिंपी सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश रोलबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा जारी चयन सूची में अभिनंदन को उत्तर प्रदेश की टीम में स्थान दिया गया है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन 27 से 30 दिसंबर 2026 तक यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, गुवाहाटी-शिलांग रोड, री-भोई जिला, मेघालय में किया जाएगा।

चयनित खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर 18 दिसंबर 2026 से गाजियाबाद में आयोजित होगा। इसके बाद उत्तर प्रदेश की टीम 24 दिसंबर को गुवाहाटी के लिए रवाना होगी। अभिनंदन के इस चयन पर मुरादाबाद डिस्ट्रिक्ट रोलबॉल एसोसिएशन ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि अभिनंदन राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर मुरादाबाद और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

इस अवसर पर एसोसिएशन की जिला सचिव रिंपी सिंह, अध्यक्ष डॉ. मनु मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष परमेशरन, संयुक्त सचिव गौरव कुमार, कोषाध्यक्ष लियाकत अली तथा मनोज, तरुण, तुषार और गोविंद सहित एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने अभिनंदन को बधाई दी और उनके उज्ज्वल खेल भविष्य की कामना की।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Powered By Sangraha 9.0