प्रधानमंत्री ने अहमदाबाद में पुराने नेताओं से की मुलाकात, मंत्रियों के साथ रात्रि भोजन, आज दिल्ली लौटेंगे

14 Nov 2026 11:04:53
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फाइल फोटो


गांधीनगर, 14 नवंबर (हि.स.)। । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार रात गांधीनगर स्थित लोकभवन में गुजरात के मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक गत रात 11:10 बजे तक चली जिसके बाद प्रधानमंत्री ने मंत्रियों के साथ रात्रिभोज किया। प्रधानमंत्री आज दोपहर 12:25 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

प्रधानमंत्री ने लोकभवन में संस्कारधाम ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ भी बैठक की। इसमें ट्रस्ट की आगामी गतिविधियों और शिक्षा क्षेत्र में होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वकील साहेब की स्मृति में संस्कारधाम की शुरुआत की थी। यह संस्था शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत है।

इससे पहले प्रधानमंत्री ने रात करीब 8:15 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचने पर पूर्व सांसदों और पूर्व विधायकों से मुलाकात की थी। इनमें पूर्व सांसद हरिन पाठक और पूर्व विधायक प्रदीप परमार, गीताबेन, भरत बारोट तथा अरविंद पटेल सहित अन्य नेता शामिल थे। प्रधानमंत्री ने पुराने नेताओं से उनका हालचाल भी जाना।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर 12:25 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। रवाना होने से पहले वे एयरपोर्ट पर भाजपा के पुराने नेताओं से संक्षिप्त मुलाकात करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री दिल्ली के लिए रवाना होंगे।---------------

हिन्दुस्थान समाचार / यजुवेंद्र दुबे

Powered By Sangraha 9.0