सरसंघचालक मोहन भागवत का संबोधन आज जोधपुर में

15 Nov 2026 05:47:53
जोधपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत अभिवादन स्वीकार करते।


जोधपुर (राजस्थान), 15 नवंबर (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत अपने दो दिवसीय प्रवास के आखिरी दिन आज यहां स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे। इसके बाद रात साढ़े आठ बजे मंडोर एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

संघ प्रमुख भागवत शनिवार सुबह लगभग 10 बजे जोधपुर पहुंचे। उन्होंने शाम चार बजे ‘मरु निनाद’ कार्यक्रम के तहत पथ संचलन में हिस्सा लिया और इसका निरीक्षण किया। वो इससे पहले शिकारपुरा स्थित संत राजाराम आश्रम पहुंचे। वहां आश्रम के संतों ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकुंद

Powered By Sangraha 9.0