मध्य पूर्व में अमेरिकी नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह, ईरान समर्थित हूतियों से हमले का खतरा

युगवार्ता    15-Nov-2026
Total Views |

रियाद, 14 नवंबर (हि.स.)। सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित अमेरिकी दूतावास ने मध्य पूर्व में रह रहे अमेरिकी नागरिकों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी है। दूतावास ने क्षेत्र में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों की ओर से सशस्त्र हमलों का खतरा बढ़ने और अमेरिकी सरकारी अधिकारियों को निशाना बनाने की ईरान की कोशिशों को लेकर आगाह किया है।

दूतावास ने चेतावनी दी कि सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों में पहले ही आम नागरिकों के हताहत होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। उसने कहा कि मौजूदा शत्रुता तेजी से बढ़ सकती है और इसका असर संबंधित क्षेत्र से कहीं आगे तक फैल सकता है।

अमेरिकी मिशन ने नागरिकों से सुरक्षा संबंधी हालात पर नजर रखने और सतर्कता बरतने का आग्रह किया है।

---------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय

Tags