अमित शाह का राहुल गांधी पर हल्लाबोल, बोले- भारत को बदनाम करने से सत्ता नहीं मिलेगी

16 Nov 2026 00:01:53
अमित शाह महाराष्ट्र दौरा


पुणे, 15 नवंबर (हि.स.)। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत और उसकी लोकतांत्रिक संस्थाओं को बदनाम करने से सत्ता हासिल नहीं होगी। राहुल गांधी को विदेशों में जाने के बजाय गांवों में जाकर जनता के बीच काम करना चाहिए।

पुणे में 'नेशनल हेवी इंजीनियरिंग कोऑपरेटिव' के पुनरुद्धार परियोजना की आधारशिला रखने के बाद शाह ने कहा कि कांग्रेस लगातार चुनावी हार से हताश है और इसी कारण देश के नेतृत्व को निशाना बना रही है। हैदराबाद में भारत समिट के दौरान राहुल गांधी की टिप्पणियों पर पलटवार करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश की छवि खराब कर रही है।

शाह ने पूर्ववर्ती यूपीए सरकार पर 10 वर्षों में 12 लाख करोड़ रुपये के घोटालों का आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल में भ्रष्टाचार का कोई मामला सामने नहीं आया। उन्होंने चेतावनी दी कि कांग्रेस ने अपना रवैया नहीं बदला तो उसे अगले 30 वर्षों तक सत्ता से बाहर रहना पड़ सकता है।

बता दें कि अमित शाह महाराष्ट्र के दो दिवसीय दौरे पर हैं। सोमवार को भी पुणे में उनके कई कार्यक्रम निर्धारित हैं।

----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / ANCHAL TIWARI

Powered By Sangraha 9.0