मनीला के ऐतिहासिक खालसा दीवान गुरुद्वारे का पुनर्विकास सिख विरासत के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल: भाजपा

17 Nov 2026 14:22:53
Tarun Chugh is the new BJP in-charge before Gujarat elections


नई दिल्ली, 17 नवंबर (हि.स.)। भाजपा सांसद तरुण चुग ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा फिलीपींस की राजधानी मनीला स्थित ऐतिहासिक खालसा दीवान गुरुद्वारे में मत्था टेकने और उसके पुनर्विकास की आधारशिला रखने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह कदम सिख गुरुओं की महान परंपरा और सिख समुदाय के प्रति उनके गहरे सम्मान, श्रद्धा और प्रेम का प्रतीक है।

तरुण चुग ने कहा कि यह पहल केवल किसी धार्मिक स्थल के पुनर्विकास तक सीमित नहीं है बल्कि भारत की गौरवशाली विरासत को संरक्षित करने और सिख गुरुओं के महान संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प है। सिख गुरुओं ने पूरी मानवता को समानता, भाईचारे और एकता का संदेश दिया है। उनका संदेश 'मानस की जात सबै एकै पहचानबो' आज भी पूरी दुनिया के लिए प्रासंगिक है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सिख समुदाय के प्रति सम्मान केवल भारत तक सीमित नहीं है। दुनिया के किसी भी कोने में रहने वाले सिख भाई-बहनों के प्रति उनका स्नेह, संवेदनशीलता और जुड़ाव लगातार दिखाई देता है। चुग ने कहा कि मनीला के ऐतिहासिक खालसा दीवान गुरुद्वारे के पुनर्विकास की पहल सिख समुदाय की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों को गुरु साहिबान की शिक्षाओं से जोड़ने का माध्यम बने।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी

Powered By Sangraha 9.0