राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड सड़क हादसे पर दुख जताया

युगवार्ता    17-Nov-2026
Total Views |
दुर्घटनाग्रस्त बस।


नई दिल्ली, 17 नवंबर (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में सड़क हादसे पर गहरा दुख जताया।

राष्ट्रपति ने कहा, उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में सड़क हादसे में हुई मौतों की खबर अत्यंत दुखद है। मैं मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती हूं और सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में एक हादसे के कारण हुई जान-माल की हानि के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। दुख की इस घड़ी में, शोक संतप्त परिवारों के प्रति उनकी गहरी संवेदनाएं हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

उल्लेखनीय है कि टिहरी जिले में आज तड़के 4:30 बजे सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 26 अन्य घायल हो गए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी

Tags