एसएएफ का सुविकसित तंत्र जीवाश्म ईंधन की आयात लागत घटाएगा : राममोहन नायडू

17 Nov 2026 19:32:53
फिक्की द्वारा आयोजित 'दूसरी इंडिया सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल समिट' को संबोधित करते नायडू


फिक्की द्वारा आयोजित 'दूसरी इंडिया सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल समिट' को संबोधित करते नायडू


नई दिल्ली, 17 नवंबर (हि.स.)। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने मंगलवार को कहा कि सतत विमानन ईंधन (एसएएफ) का सुविकसित तंत्र भारत को सालाना पांच से सात अरब डॉलर का जीवाश्म ईंधन आयात बिल घटाने में भी मदद कर सकता है। उन्होंने एसएएफ के पर्यावरणीय और आर्थिक लाभ को रेखांकित किया।

राममोहन नायडू ने नई दिल्ली में भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) की ओर से आयोजित इंडिया सस्टेनेबल एविएशन समिट को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि सतत विमानन ईंधन (एसएएफ) का एक सुविकसित घरेलू तंत्र भारत के सालाना जीवाश्म ईंधन (कच्चे तेल) आयात बिल को पांच से 7 अरब डॉलर तक कम करने में मदद कर सकता है। उन्होंने कहा कि मैं एसएएफ को केवल नियमों के पालन के रूप में नहीं देखता । उन्होंने आगे कहा कि भारत के लिए एसएएफ किसी बाध्यता से कहीं बढ़कर है।

राममोहन नायडू ने कहा कि मैं एसएएफ को भारत के लिए एक ऐसे अवसर के रूप में देखता हूं, जिससे वह सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल के उत्पादक, इनोवेटर और वैश्विक आपूर्तिकर्ता के तौर पर उभर सकता है। भारत के पास सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल के वैश्विक उत्पादक, इनोवेटर और आपूर्तिकर्ता के रूप में उभरने का अवसर है। उन्होंने कहा कि इसके जरिए भारत केवल नियमों का पालन करने से आगे बढ़कर, सस्टेनेबल एविएशन के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व स्थापित कर सकता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Powered By Sangraha 9.0