भारतीय तेज गेंदबाज हर्षल पटेल अब आईपीएल में गुजरात टाइटंस की ओर से खेलते नजर आएंगे

17 Nov 2026 13:59:53
हर्षल पटेल


- दो बार पर्पल कैप जीत चुके तेज गेंदबाज चार करोड़ रुपये में हुए ट्रेड, आईपीएल में अब तक 124 मैचों में ले चुके हैं 151 विकेट

नई दिल्ली, 17 नवंबर (हि.स.)। दो बार पर्पल कैप जीत चुके भारतीय तेज गेंदबाज हर्षल पटेल आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सत्र में गुजरात टाइटंस की ओर से खेलते नजर आएंगे। उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद से ट्रेड के जरिए गुजरात टाइटंस में शामिल किया गया है। हर्षल को सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल-2025 की नीलामी में आठ करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन अब वह चार करोड़ रुपये में गुजरात की टीम का हिस्सा बनेंगे।

अपनी विविधतापूर्ण गेंदबाजी और रणनीतिक कौशल के लिए पहचाने जाने वाले हर्षल के पास आईपीएल का अच्छा अनुभव है। उन्होंने 2012 में आईपीएल पदार्पण किया था। इसके बाद चार फ्रेंचाइजी की ओर से खेलते हुए 124 मुकाबलों में कुल 151 विकेट हासिल किए हैं।

हर्षल ने आईपीएल में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। वह 2021 और 2024 सत्र में टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे। उन्होंने 2021 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और 2024 में पंजाब किंग्स का प्रतिनिधित्व करते हुए पर्पल कैप अपने नाम की थी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील दुबे

Powered By Sangraha 9.0