एयर इंडिया एक्सप्रेस ने दीपक राजावत को सीईओ किया नियुक्त

18 Nov 2026 16:00:53
दीपक राजावत का फाइल फोटो


नई दिल्ली, 18 नवंबर (हि.स.)। टाटा समूह की एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस ने दीपक राजावत को मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है।

एयरलाइन ने बुधवार को कहा कि दीपक राजावत की सीईओ के रूप में नियुक्ति एक दिसंबर से प्रभावी होगी। राजावत वर्तमान में टाटा समूह की इस एयरलाइन में मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) के पद पर कार्यरत हैं। राजावत को एविएशन और फाइनेंस के क्षेत्र मे दो दशक से अधिक का अनुभव है।

एयर इंडिया एक्सप्रेस प्रतिदिन लगभग 585 उड़ानें संचालित करती है, जो 48 घरेलू और 17 अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों को जोड़ती हैं। एयरलाइन के बेड़े में बोइंग 737 और एयरबस ए320 के कुल 108 विमान हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Powered By Sangraha 9.0