
नई दिल्ली, 18 नवंबर (हि.स.)। त्योहारी सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने नई दिल्ली से छपरा जंक्शन के लिए एक तरफ की आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 04428 बुधवार, 18 नवंबर को शाम सात बजे नई दिल्ली से रवाना होगी और अगले दिन 19 नवंबर को दोपहर एक बजे छपरा जंक्शन पहुंचेगी।
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि यात्रियों की सुविधा और त्योहारी सीजन में अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से यह विशेष ट्रेन चलाई जा रही है। यह एक तरफ की आरक्षित विशेष ट्रेन होगी।
ट्रेन नई दिल्ली से रवाना होकर गाजियाबाद, हापुड़, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर जंक्शन, हरदोई, लखनऊ जंक्शन, गोंडा, बस्ती, खलीलाबाद और गोरखपुर जंक्शन होते हुए छपरा जंक्शन पहुंचेगी।
रेलवे ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले रेल मदद हेल्पलाइन नंबर 139 या राष्ट्रीय ट्रेन पूछताछ प्रणाली के माध्यम से ट्रेन की अद्यतन समय-सारिणी की जानकारी प्राप्त करने की अपील की है।
----------
हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी