बिहार के अररिया में तिलक से लौट रही स्कॉर्पियो गाड़ी नहर में गिरी, छह की मौत

19 Nov 2026 07:56:53
अररिया फोटो:पलटी स्कॉर्पियो गाड़ी


अररिया फोटो:लोग रेस्क्यू करते


अररिया 19 नवम्बर(हि.स.)। बिहार में अररिया जिले के ताराबाड़ी थाना क्षेत्र में बीड़ी पुल के समीप स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर देर रात नहर में पलट गई। जिसमें छह लोगों की मौत हो गई,जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है,जिसे इलाज के लिए अररिया सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्कॉर्पियो गाड़ी में सात लोगों के सवार होने की बात कही जा रही है और यह गाड़ी ताराबाड़ी से अररिया की ओर लौट रही थी,इसी क्रम में बीड़ी पुल के पास गाड़ी पुल से नीचे नहर में गिर गई। सभी लोग स्कॉर्पियो पर सवार होकर तिलक समारोह से लौट रहे थे। सूचना पर ताराबाड़ी थानाध्यक्ष सहित पुलिस मौके पर पहुंचकर नहर से स्थानीय लोगों के मदद से सात लोगों को बाहर निकाला और इलाज के लिए सदर अस्पताल भिजवाया। जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक नीरज कुमार और मुख्यालय डीएसपी रजनीश कुमार ने 6 मौत की पुष्टि कर दी है।

जबकि गंभीर रूप से घायल एक का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।

जेसीबी और स्थानीय लोगों की मदद से पलटी स्कॉर्पियो गाड़ी को बाहर निकाला गया है। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद हैं।स्कॉर्पियो सवार लोग सिकटी थाना क्षेत्र के भपटियाही से तिलक समारोह में भाग लेकर सुपौल जिला के पिपरा बाजार जा रहे थे।मृतक सभी सुपौल जिला के ही निवासी बताए जाते हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Powered By Sangraha 9.0