लोकसभा अध्यक्ष और रक्षा मंत्री ने किरेन रिजिजू के जन्मदिन के पर दी शुभकामनाएं

19 Nov 2026 11:33:53
केन्द्रीय मंत्री किरेन रिजिजू (फाइल फोटो)


नई दिल्ली, 19 नवंबर (हि.स.)। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें शुभकामनाएं दी।

राजनाथ सिंह ने एक्स पर लिखा, संसदीय लोकतंत्र के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, जनसेवा के प्रति समर्पण और राष्ट्रीय महत्व के विषयों में उनका सक्रिय योगदान सराहनीय है। उनके उत्तम स्वास्थ्य और सुखद जीवन की कामना करता हूं, साथ ही आशा करता हूं कि वे आने वाले वर्षों में भी राष्ट्र की सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते रहें।

अमित शाह ने कहा कि संसदीय प्रक्रियाओं को मजबूत करने के प्रति आपकी प्रतिबद्धता, इस संस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा लोकतंत्र की जड़ों को गहरा करने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन को साकार कर रही है। उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते है।

केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग नितिन गडकरी ने कहा कि यह अवसर किरेन रिजिजू के जीवन में खुशियां लाए और आने वाला वर्ष उत्तम स्वास्थ्य एवं समृद्धि से भरा हो।

विदेश मंत्रालय डॉ एस जयशंकर ने कहा कि वह किरेन रिजिजू के उत्तम स्वास्थ्य, सुख और जनसेवा के क्षेत्र में उनके लंबे कार्यकाल की कामना करते हैं।

केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ईश्वर किरेन रिजिजू को उत्तम स्वास्थ्य और एक लंबा व शानदार जीवन प्रदान करें, उनकी यही शुभकामनाएं हैं।

केन्द्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि ईश्वर से किरेन रिजिजू के उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखद जीवन की कामना करते हैं। आप इसी ऊर्जा और समर्पण के साथ राष्ट्र की सेवा करते रहें।

केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने भी ईश्वर से किरेन रिजिजू के दीर्घायु होने तथा एक स्वस्थ एवं सुखी जीवन की प्रार्थना की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी

Powered By Sangraha 9.0