यूक्रेन संघर्ष के बावजूद रूस के साथ संबंधों की बुनियाद नहीं बदली: इजरायली राजदूत

युगवार्ता    02-Nov-2026
Total Views |
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (फाइल फाेटाे)


मॉस्को, 02 नवंबर (हि.स./रिया नोवोस्ती)। इजरायल में रूस के राजदूत ओडेड जोसेफ ने कहा है कि यूक्रेन संघर्ष के बावजूद रूस और इजरायल के बीच द्विपक्षीय संबंधों की बुनियाद में कोई बदलाव नहीं आया है। दोनों देशों के बीच कई मुद्दों पर मतभेद होने के बावजूद आपसी सम्मान और संवाद की परंपरा कायम है।

रूस की अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी रिया नोवोस्ती को दिए एक साक्षात्कार में राजदूत ओडेड जोसेफ ने कहा कि यूक्रेन संघर्ष का दोनों देशों के संबंधों पर असर जरूर पड़ा है, लेकिन इससे रिश्तों की मूल भावना प्रभावित नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंधों की बुनियाद नहीं बदली है। यह आपसी सम्मान पर आधारित है।

जोसेफ ने स्पष्ट किया कि इजरायल रूस की नीतियों के सभी पहलुओं से सहमत नहीं है, लेकिन इसके बावजूद उसने मॉस्को के साथ बातचीत के रास्ते बंद नहीं किए हैं। दोनों देशों के बीच उच्चस्तरीय संवाद भी जारी है।

इजरायली राजदूत ने कहा कि इजरायल की स्थापना के समय से ही रूस के साथ उसके संबंध महत्वपूर्ण रहे हैं और यह महत्व आज भी बरकरार है।

फिलहाल, उनके इस बयान को यूक्रेन संघर्ष के बीच रूस और इजरायल के बीच कूटनीतिक संबंधों को बनाए रखने के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमरेश द्विवेदी

Tags