देश के बुनियादी उद्योगों का उत्पादन अक्टूबर में 10.9 फीसदी बढ़ा

20 Nov 2026 18:37:53
देश के बुनियादी उद्योगों के लोगो का प्रतीकात्मक चित्र


नई दिल्ली, 20 नवंबर (हि.स.)। देश के प्रमुख बुनियादी उद्योगों का उत्पादन अक्टूबर माह में कोयला, लौह अयस्क, बिजली और सीमेंट के बेहतर प्रदर्शन के कारण 10.9 फीसदी बढ़ा है। एक साल पहले 2025 के इसी महीने में यह वृद्धि दर 0.8 फीसदी थी।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया कि देश के प्रमुख बुनियादी उद्योगों (कोर सेक्टर) का उत्पादन सालाना आधार पर अक्टूबर में 10.9 फीसदी बढ़ा है, जो सितंबर, 2026 में 8.2 फीसदी और अक्टूबर 2025 में 0.8 फीसदी रहा था।

आंकड़ों के अनुसार अक्टूबर में लौह अयस्क का उत्पादन 26.4 फीसदी, बिजली उत्पादन 21.6 फीसदी, कोयला उत्पादन 23.1 फीसदी और सीमेंट उत्पादन 15.4 फीसदी बढ़ा है। चालू वित्त वर्ष 2026-27 में अप्रैल से अक्टूबर के दौरान इन नौ क्षेत्रों के उत्पादन में छह फीसदी की वृद्धि हुई है, जबकि पिछले वित्त वर्ष 2025-26 की समान अवधि में यह वृद्धि दर 2.3 फीसदी रही थी।

उल्लेखनीय है कि देश के संशोधित कोर सेक्टर (आधार वर्ष 2022–23) में अब 9 प्रमुख उद्योग शामिल हैं, जिनका औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) में कुल भारांश 32.88 फीसदी है। भारत के नौ प्रमुख कोर सेक्टर में कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट, विद्युत और लौह अयस्क शामिल है।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Powered By Sangraha 9.0