इतिहास के पन्नों में 22 नवंबर : जब झलकारी बाई ने लिया जन्म, दुनिया ने खोया अमेरिकी राष्ट्रपति कैनेडी को

21 Nov 2026 08:20:53

22 नवंबर, 1830 को झांसी के पास भोजला गांव में वीरांगना झलकारी बाई का जन्म हुआ था। वे झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की सेना की महिला शाखा ‘दुर्गा दल’ की सेनापति थीं और 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की महान वीरांगना मानी जाती हैं। झलकारी बाई ने रानी लक्ष्मीबाई का वेश धारण कर अंग्रेजों को भ्रमित किया, ताकि रानी सुरक्षित निकल सकें। उनकी वीरता और बलिदान आज भी नारी शक्ति, साहस और देशभक्ति का प्रतीक है। “रानी का वेश धरकर युद्ध भूमि में उतरी झलकारी, इतिहास में अमर हो गई” — यह वीरांगना की गाथा आज भी हर भारतीय के दिल में बसती है।

यही दिन दुनिया के इतिहास में एक बड़ी त्रासदी के लिए भी याद किया जाता है। 22 नवंबर, 1963 को अमेरिका के 35वें राष्ट्रपति जॉन एफ. कैनेडी की डलास में गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिसने पूरी दुनिया को हिला दिया था। इसी दिन 1968 में मद्रास राज्य का नाम बदलकर तमिलनाडु करने के प्रस्ताव को लोकसभा से मंजूरी मिली, जो भारतीय राजनीति और भाषा आंदोलन के लिए एक ऐतिहासिक फैसला था।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1517 - सिकंदर लोधी की मृत्यु के बाद उसका पुत्र इब्राहिम लोधी दिल्ली का शासक बना।

1808 - दुनिया की मशहूर ट्रैवल कंपनी ‘थॉमस कुक एंड संस’ के संस्थापक थॉमस कुक का जन्म।

1830 - रानी लक्ष्मीबाई की सेना की मुख्य सदस्य झलकारी बाई का जन्म।

1877 - थॉमस एडिसन ने ग्रामोफोन का आविष्कार किया।

1906 - अंतरराष्ट्रीय रेडियो दूरसंचार कोड अपनाया गया और आपात स्थिति के लिए एसओएस सेवा शुरू की गई।

1920 - हकीम अजमल खान जामिया मिलिया इस्लामिया के पहले चांसलर बने।

1943 - काहिरा सम्मेलन शुरू हुआ। इसी दिन लेबनान को फ्रांस से आजादी मिली।

1963 - अमेरिका के 35वें राष्ट्रपति जॉन एफ. कैनेडी की हत्या। पुंछ में हेलीकॉप्टर हादसे में सेना के 5 वरिष्ठ जनरलों समेत कई अधिकारियों की मौत।

1968 - मद्रास राज्य का नाम बदलकर तमिलनाडु करने के प्रस्ताव को लोकसभा ने मंजूरी दी।

1971 - भारत और पाकिस्तान के बीच हवाई संघर्ष शुरू हुआ।

1975 - जुआन कार्लोस स्पेन के राजा बने।

1977 - ब्रिटिश एयरवेज ने लंदन से न्यूयॉर्क के बीच सुपरसोनिक कॉनकॉर्ड सेवा शुरू की।

1986 - माइक टायसन सबसे कम उम्र के हैवीवेट बॉक्सिंग चैंपियन बने।

1990 - ब्रिटेन की प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर ने पद से इस्तीफा दिया।

1995 - पिक्सर की पहली पूरी कंप्यूटर एनिमेटेड फिल्म ‘टॉय स्टोरी’ रिलीज हुई।

1997 - भारत की डायना हेडेन विश्व सुंदरी बनीं।

2005 - एंजेला मर्केल जर्मनी की पहली महिला चांसलर बनीं।

2006 - भारत समेत 7 देशों ने फ्यूजन रिएक्टर बनाने के लिए पेरिस में ऐतिहासिक समझौता किया।

जन्म

1808 - थॉमस कुक - दुनिया की मशहूर ट्रैवल कंपनी के संस्थापक थे।

1819 - जॉर्ज इलियट - प्रसिद्ध अंग्रेजी उपन्यासकार थीं।

1830 - झलकारी बाई - 1857 के संग्राम की वीरांगना।

1864 - रुक्माबाई - भारत की प्रथम महिला चिकित्सकों में से एक थीं।

1882 - वालचंद हीराचंद - भारत के प्रसिद्ध उद्योगपतियों में से एक थे।

1890 - चार्ल्स डी गॉल - फ्रांस के राष्ट्रपति थे।

1899 - शहीद लक्ष्मण नायक - ओडिशा के आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी थे।

1913 - बेंजामिन ब्रिटेन - प्रसिद्ध अंग्रेजी संगीतकार थे।

1939 - मुलायम सिंह यादव - समाजवादी पार्टी के संस्थापक, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री।

1948 - सरोज खान - हिंदी फिल्मों की प्रसिद्ध कोरियोग्राफर थीं।

1984 - स्कारलेट जोहानसन - हॉलीवुड अभिनेत्री हैं।

निधन

1718 - ब्लैकबियर्ड - कुख्यात समुद्री डाकू था।

1774 - रॉबर्ट क्लाइव - ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा भारत में नियुक्त प्रथम गवर्नर था।

1881 - अहमदुल्लाह शाह - 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी थे।

1900 - आर्थर सुलिवन - प्रसिद्ध अंग्रेजी संगीतकार थे।

1916 - जैक लंदन - प्रसिद्ध अमेरिकी लेखक थे।

1963 - जॉन एफ. कैनेडी - अमेरिका के 35वें राष्ट्रपति थे।

1967 - मास्टर तारा सिंह - प्रसिद्ध सिख नेता थे।

2016 - राम नरेश यादव - उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल थे।

2016 - विवेकी राय - हिंदी और भोजपुरी के प्रसिद्ध साहित्यकार थे।

2016 - एम. बालमुरलीकृष्ण - प्रसिद्ध कर्नाटक संगीत गायक थे।

महत्वपूर्ण दिवस

- लेबनान का स्वतंत्रता दिवस।

- संत सेसिलिया दिवस।

- जापान में अच्छे पति-पत्नी दिवस।

- राष्ट्रीय औषधि दिवस (सप्ताह)।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रभात मिश्रा

Powered By Sangraha 9.0