गाजा सिटी में इजराइली हमले में तीन फिलिस्तीनियों की मौत

युगवार्ता    21-Nov-2026
Total Views |

गाजा सिटी, 21 नवंबर (हि.स.)। गाजा सिटी में इजराइली सेना के हमले में तीन फिलिस्तीनियों की मौत हो गई। इजराइली सेना ने दावा किया है कि हमले में आतंकवादी गतिविधियों में शामिल लोगों को निशाना बनाया गया था।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वाहन में पैकेटबंद खाद्य सामग्री दिखाई दे रही थी। उसमें मौजूद कुछ दस्तावेजों पर विश्व केंद्रीय रसोई (वर्ल्ड सेंट्रल किचन) नामक सहायता संगठन का लोगो भी था।

इजराइली सेना (आईडीएफ) ने कहा कि कार्रवाई में आतंकवादी गतिविधियों में शामिल लोगों को निशाना बनाया गया। सेना ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी बाद में जारी करने की बात कही है।

इससे पहले, आर्मी रेडियो ने बिना किसी स्रोत का उल्लेख किए खबर दी थी कि हमले में फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद के तीन सदस्य मारे गए हैं। इनमें संगठन का एक इंजीनियरिंग कमांडर भी शामिल बताया गया है।

-----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय

Tags