मोदी और जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने भारत-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने पर की चर्चा

24 Nov 2026 19:20:53
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (फाइल फोटो)


नई दिल्ली, 24 नवंबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज से टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने भारत-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा की और विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार दोनों नेताओं ने इस वर्ष भारत और जर्मनी के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने का उल्लेख करते हुए रक्षा और उन्नत प्रौद्योगिकी सहित प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की।

दोनों नेताओं ने कहा कि भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच मुक्त व्यापार समझौता द्विपक्षीय व्यापार और निवेश के विस्तार के लिए कई नए अवसर उपलब्ध कराएगा। उन्होंने भारत-जर्मनी संबंधों में लगातार बनी गति और विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ते संपर्कों पर संतोष व्यक्त किया।

बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने आपसी हित से जुड़े क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। उन्होंने वैश्विक शांति, स्थिरता और नियमों पर आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करने पर सहमति जताई। मोदी और मर्ज ने समकालीन वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए बहुपक्षीय मंचों पर भी आपसी सहयोग जारी रखने के महत्व पर जोर दिया।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार

Powered By Sangraha 9.0